Raipur News: रायपुर में RTO क्लर्क 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर मांग रहा था 15 हजार

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RTO कार्यालय के एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी गाड़ी ट्रांसफर कराने के नाम पर 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था। (रायपुर RTO क्लर्क रिश्वत)

tcw

जानकारी के अनुसार, आरोपी शोभा राम देवांगन RTO कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसने फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर करने के एवज में शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। (रायपुर RTO रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार)

शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत ACB रायपुर से की, जिसके बाद टीम ने मामले की पुष्टि कर जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार, जब आरोपी 14 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले रहा था, उसी दौरान ACB की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। (Raipur RTO bribery case)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *