Raipur Accident: नवा रायपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेंट्रल पार्क के पास BIT बस स्टॉप की रेलिंग से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।![]()
जानकारी के मुताबिक, कार सवार नवा रायपुर से बहनाकाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेंट्रल पार्क के पास BIT बस स्टॉप की रेलिंग से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को रायपुर किया गया रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए पांचों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
हादसे में मृत व्यक्ति के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Raipur Gang Rape: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर अलग-अलग जगह ले जाकर लूटे इज्जत

