CG Lightning Strike: खेत से लौट रहे ग्रामीणों पर गिरी बिजली, महिला की मौत, 1 घायल

Lightning Strike:

CG Lightning Strike: बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में रोपा लगाने के बाद वापस लौट रहे ग्रामीणों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण झुलस गया है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आए ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेलर बरभाठा के कुछ ग्रामीण खेत में रोपा लगाने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

Raipur Gang Rape: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर अलग-अलग जगह ले जाकर लूटे इज्जत

घटना के बाद दोनों ग्रामीणों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे ग्रामीण सुग्रीव धुरी का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raipur Accident: रायपुर में दर्दनाक हादसा; रेलिंग से टकराई कार, 1 की मौत, 5 गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *