CG Sports News: राज्य स्तरीय शूटिंग में टॉपगन अकादमी का जलवा, 30 से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई

CG Sports News: 12 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा और बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

CG Sports News: 12 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा और बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।tc

रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 30 से अधिक पदक अपने नाम किए। साथ ही कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर जूनियर टीम ने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।

10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता

  • शिवम गुप्ता – 391/400 अंक, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक
  • नमन साहू – 381/400 अंक, यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक
  • आस्था सिंह – 373/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में रजत पदक
  • नायो महलानी – 371/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में 4 रजत पदक
  • लक्ष्य – 372/400 अंक, सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत पदक
  • ध्रुव अंबवानी – 360/400 अंक, जूनियर एवं यूथ वर्ग में रजत एवं स्वर्ण पदक
  • अमनदीप सिंह – 358/400 अंक, सीनियर कैटेगरी में कांस्य पदक
  • इशान साहू – 357/400 अंक, जूनियर वर्ग में कांस्य पदक
  • वान्या त्रिपाठी – 348/400 अंक, यूथ एवं जूनियर कैटेगरी में रजत पदक
  • शौर्य झा – 304/400 अंक, सब-यूथ श्रेणी में रजत पदक
  • रागिनी शर्मा – 369/400 अंक, जूनियर वर्ग में रजत पदक
  • लिपिका ठाकुर – 365/400 अंक
  • प्रतिक्षा ठाकुर – 359/400 अंक
  • तुलना महतो – 348/400 अंक
  • यशस्विनी दुबेनी – 312/400 अंक
  • रिया – 258/400 अंक

25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता

  • इशान साहू ने 237 अंक हासिल कर जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य के पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अतिथियों ने सम्मानित किया। टॉपगन शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और अकादमी को दिया तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *