Jashpur Murder: तंबाखू मांगने पर युवक की हत्या, सिर पर रॉड से किया हमला

Jashpur Murder: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तंबाखू मांगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सन्ना थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

तंबाखू मांगने पर मर्डर

जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना क्षेत्र के डोभ गांव निवासी उमेश राम 28 जुलाई को अपने भाई और गांव के युवक रूस्तम के साथ सन्ना बस स्टैंड पर मौजूद था। इसी दौरान उमेश ने रूस्तम से तंबाखू मांगा। आरोप है कि रूस्तम ने तंबाखू देने के बजाय उसे जमीन पर फेंक दिया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

रॉड लेकर पीछे दौड़ा आरोपी

विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों और उमेश के भाई ने दोनों को अलग करा दिया। इसके बाद उमेश अपने भाई के साथ वहां से जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान रूस्तम लोहे की रॉड लेकर पीछे दौड़ा और उमेश के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घायल युवक को पहले सन्ना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक बाद में उसकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *