Raipur Breaking: रायपुर में इस साल नहीं बैठा पायंगे AI गणेश ? मूर्ति बनाने पर लगी रोक

Raipur ganesh

Raipur Breaking: रायपुर में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक और विवादित प्रतिमाएं तैयार करने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर रोक लगाने की मांग की है।tcw

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

ज्ञापन में बजरंग दल ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक और विवादित प्रतिमाएं तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री के निर्माण और प्रसार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही ऐसी सामग्री बनाने और प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *