CG Big Breaking: महतारी एक्सप्रेस से ढोई जा रही सीमेंट की बोरियां, देखिए वीडियो-

CG Big Breaking

बलौदाबाजार: CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवा लगातार विवादों में घिरती जा रही है। एक ओर जहां इस सेवा से महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने का उद्देश्य है, वहीं दूसरी ओर इस वाहन का गैरकानूनी और निजी कार्यों के लिए दुरुपयोग लगातार उजागर हो रहा है।

सीमेंट की बोरियां ढोती दिखी महतारी एक्सप्रेस (Balodabazar Mahatari Express me Cement bori)

बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस में सीमेंट की बोरियां लादकर ले जाई जा रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Balodabazar Mahatari Express Viral Video)

महतारी एक्सप्रेस से ढोई जा रही सीमेंट बोरियां
महतारी एक्सप्रेस से ढोई जा रही सीमेंट बोरियां

स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए सवाल उठाया है कि जब जरूरतमंद महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलती, तब इन्हीं वाहनों का इस्तेमाल निजी कामों में कैसे हो रहा है।

राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब जब्त (Rajnandgaon Mahatari Express Sharab japt)

वहीं दूसरी घटना राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र की है। यहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक महतारी एक्सप्रेस वाहन से 16 पेटी अवैध शराब (लगभग 138.240 लीटर) जब्त की है। वाहन का इस्तेमाल एम्बुलेंस के रूप में दिखाने के लिए किया गया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस मामले में आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 53 हजार रुपये बताई जा रही है। एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जाना इस मामले को और भी गंभीर बनाता है। आरोपी इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू, जो ग्राम पैरीटोला का निवासी है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

देखिए वीडियो-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *