Pankaj Dheer Death: महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन, 68 की उम्र में कैंसर से हारे जंग

Pankaj Dheer Death

Pankaj Dheer Death: टीवी के मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार, 15 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

पंकज धीर (Actor Pankaj Dheer passes away) को सबसे ज्यादा पहचान TV सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका से मिली थी। उनके निधन से पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज धीर (Actor Pankaj Dheer expired) का निधन बुधवार 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे हुआ। एक्टर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे।

महाभारत के ‘अर्जुन’ ने जताया दुख

पंकज धीर के साथ ‘महाभारत’ में काम कर चुके फिरोज खान ने एक भावुक प्रतिक्रिया में कहा, “हां, यह सच है कि अब वे हमारे बीच नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से मैंने एक बेहद करीबी दोस्त खो दिया है। वह न सिर्फ अच्छे कलाकार थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अब भी सदमे में हूं और समझ नहीं पा रहा कि क्या कहूं। पंकज वाकई में अद्भुत व्यक्तित्व वाले इंसान थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *