Raipur Breaking : गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, युवक बचा

Raipur Breaking : गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, युवक बचा

रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला और पुरुष ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर का असर ज्यादा होने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।
जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे। परिजनों को उनके रिश्ते की जानकारी मिलने के बाद दोनों ने यह बड़ा कदम उठा लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *