CG News: परीक्षा में कम नंबर की धमकी देकर छात्रा को भेजा अश्लील वीडियो; प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा से छेड़छाड़ करने पर प्रिंसिपल सस्पेंड

CG News: छत्तीसगढ़ में छात्राओं से जुड़े दो मामलों में कार्रवाई की गई है। कांकेर कृषि कॉलेज की छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देने के आरोप में प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं महासमुंद जिले में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।

CG News: छत्तीसगढ़ में छात्राओं से जुड़े दो मामलों में कार्रवाई की गई है। कांकेर कृषि कॉलेज की छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देने के आरोप में प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं महासमुंद जिले में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।

कांकेर के कृषि कॉलेज की छात्रा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर पीयूष कांत नेताम ने उसे टेलीग्राम के जरिए अश्लील वीडियो भेजा। साथ ही प्रैक्टिकल में कम नंबर देने की धमकी देकर परेशान किया।

छात्रा को भेजता था अश्लील वीडियो

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने शिकायत में बताया कि आरोपी प्रोफेसर पहले भी उससे अश्लील बातें करता था। 25 सितंबर को उसने टेलीग्राम पर वीडियो भेजा। छात्रा ने वीडियो देखते ही बंद कर दिया और परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर होने के कारण वह पहले उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही, लेकिन लगातार परेशान किए जाने के बाद उसने कार्रवाई की मांग की।

जेल भेजा गया प्रोफेसर

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

छात्रा से छेड़छाड़ करने पर प्रिंसिपल सस्पेंड

वहीं महासमुंद जिले के ग्राम अछोला स्थित सरकारी हाईस्कूल में 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में प्रभारी प्रिंसिपल जीवनलाल देवांगन को निलंबित किया गया है।

शिकायत के अनुसार, 10 अक्टूबर को स्कूल में आधे दिन बाद छुट्टी हो गई थी। अधिकांश बच्चे और स्टाफ स्कूल से जा चुके थे। इसी दौरान प्रभारी प्रिंसिपल ने छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की।

घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को दबाने का प्रयास

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद प्रभारी प्रिंसिपल छात्रा के घर पहुंचे और मामले को खत्म करने की बात कही। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

तुमगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। विभाग के अनुसार, न्यायिक हिरासत में रहने के कारण भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *