Bijapur Rape: वोटर आईडी देने के बहाने युवती से रेप, जान से मारने की धमकी

Bijapur Rape: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता और जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया था। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Raipur Rape

घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद सखी सेंटर के माध्यम से कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *