CG Accident : अंबिकापुर-बनारस रोड पर दो ट्रेलरों की जबरदस्त टक्कर, 1 की मौके पर मौत, कई घायल

अंबिकापुर-बनारस रोड ट्रेलर हादसा

CG Accident : Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर-बनारस मुख्य रोड पर (Ambikapur-Varanasi Road Trailer Accident) दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े (Trailer Collision Balrampur)

मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के मोरन नदी के पास सुबह लगभग 4 बजे यह दुर्घटना हुई। एक ट्रक यूपी से सामान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहा था, वहीं दूसरा ट्रक लोहे की छड़ों का बंडल लेकर रायगढ़ से इलाहाबाद जा रहा था। सड़क पर अचानक एक व्यक्ति के आने से बचाने के प्रयास में दोनों ट्रेलर आमने-सामने भिड़ गए।

हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है और हादसे के समय सड़क पर घूम रहा था।

ड्राइवर केबिन में फंसा, रेस्क्यू जारी

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सभी घायलों को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *