CG Weather Update : राजधानी रायपुर में गुरुवार देर शाम हुई करीब एक घंटे की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने और हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन बाद छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि और तेज होगी। वहीं, आज भी कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे का हाल (Heavy rain in CG)
मौसम विभाग (IMD Alert CG) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रिकॉर्ड किया गया।
इन क्षेत्रों में हुई बारिश
कुसमी 5 सेमी, रायपुर 5 सेमी, पाटन 4 सेमी, लाभांडीह 3 सेमी, सामरी 3 सेमी, राजिम 3 सेमी, गोबरा नवापारा 2 सेमी, नारायणपुर 2 सेमी, बालोद 2 सेमी, दरभा 2 सेमी, अभनपुर 2 सेमी, रायपुर शहर 2 सेमी, सकरी 2 सेमी, तोकापाल 2 सेमी, कुआकोंडा 2 सेमी, गुंडरदेही 2 सेमी, हरदीबाजार 2 सेमी, करपावंड 2 सेमी, सन्ना 2 सेमी, देवभोग 1 सेमी, मैनपुर 1 सेमी, भखारा 1 सेमी, अंबागढ़ चौकी 1 सेमी, चारामा 1 सेमी, चलगली 1 सेमी, माकड़ी 1 सेमी, मर्दापाल 1 सेमी, जशपुरनगर 1 सेमी, सहसपुरलोहारा 1 सेमी, अमलीपदर 1 सेमी, कोंडागांव 1 सेमी, जैजैपुर 1 सेमी, कटेकल्याण 1 सेमी, नया बाराद्वार 1 सेमी।

आज रायपुर का मौसम (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी (CG rain yellow Alert)
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है-
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।
इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) और वर्षा की संभावना है।
