CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। SSP रजनेश सिंह ने तीन निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश में सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू, जो इसी महीने 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें थाने से हटाकर सरकंडा सीएसपी कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अब सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट को सिविल लाइन थाने की कमान सौंपी गई है।
वहीं, सरकंडा सीएसपी कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक अभय बैस को अब सिरगिट्टी थाना प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि अभय बैस पिछले एक साल से इस पोस्टिंग के लिए प्रयास कर रहे थे। पिछली बार उनका आदेश जारी होने के बावजूद वे जॉइन नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार उन्हें सफलता मिल गई।
जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट- (Bilaspur Police Transfer list)

