CG Weather Update: आंधी-बारिश से बदला मौसम, तेज हवा से गिरी स्कूटी; 4 दिन अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।tcw

शुक्रवार रात अंबिकापुर में तेज बारिश हुई, जबकि दुर्ग जिले के अंडा गांव में तेज अंधड़ देखने को मिला। तेज हवाओं से बचने के लिए लोग पेट्रोल पंप की छत के नीचे खड़े नजर आए। आंधी इतनी तेज थी कि हवा के झोंकों से एक स्कूटी सड़क पर गिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज हुआ।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने रायपुर के लिए शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *