Janjgir Champa Murder: शराब पीने से मना करने पर लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या

Janjgir Champa Murde

Janjgir Champa Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तनौद में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में लाठी से पीट-पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहन महिपाल पर युवक ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

tcw

जानकारी के मुताबिक, बीती रात गांव के कुछ लोग तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सड़क किनारे शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर वहां मौजूद उमाशंकर साहू भड़क गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। आरोपी उमाशंकर साहू ने सत्यवान महिपाल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान उमाशंकर साहू ने लाठी से मोहन महिपाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

हमले के बाद मोहन महिपाल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *