CG Breaking: मिड-डे मील में मिली डामर गोली; 28 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती

CG Breaking: बेमेतरा जिले के आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 28 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं ने पेट दर्द और असहज महसूस होने की शिकायत की। भोजन में डामर जैसी गोली मिलने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।

भोजन में आने लगी अजीब गंध

स्कूल के प्रधान पाठक ने बताया कि छात्राओं ने मध्यान्ह भोजन में डामर जैसी गंध आने की शिकायत की थी। इसके बाद अन्य बच्चों को भोजन करने से रोक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

रसोइया ने भी चखा था भोजन

प्रधान पाठक के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत बच्चों को भोजन परोसने से पहले रसोइया भोजन चखकर उसकी जांच करता है। घटना वाले दिन भी रसोइया ने भोजन खाया था और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं बताई थी। इसके बाद ही छात्राओं को भोजन परोसा गया।

CG Breaking: बेमेतरा जिले के आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 28 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं ने पेट दर्द और असहज महसूस होने की शिकायत की। भोजन में डामर जैसी गोली मिलने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।

फिनायल की गोली मिलने की आशंका

रसोइया सावन मानिकपुरी ने बताया कि उनकी नातिन के हाथ में फिनायल की एक छोटी गोली थी। आशंका जताई जा रही है कि वही गलती से चावल में मिल गई हो। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। अस्पताल में भर्ती सभी 28 छात्राओं का उपचार जारी है और उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *