Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि फिल्म उनके वर्ष 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इसमें उनकी छवि का बिना अनुमति उपयोग किया गया है।![]()
याचिका में सलमान खान ने कहा है कि फिल्म के प्रोमो और प्रचार सामग्री में दिखाया गया एक किरदार उनकी तरह दिखाई देता है। साथ ही उस किरदार को उनके प्रसिद्ध ब्रेसलेट जैसी वस्तुएं पहने हुए भी दिखाया गया है, जिससे दर्शकों के बीच यह धारणा बन सकती है कि फिल्म सीधे तौर पर उनसे जुड़ी हुई है।
प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका
अभिनेता का कहना है कि उनकी अनुमति के बिना उनकी पहचान, छवि और लोकप्रियता का उपयोग किया गया है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि फिल्म की विषयवस्तु उनके चल रहे कानूनी मामलों को प्रभावित कर सकती है।
फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग
सलमान खान ने अदालत से मांग की है कि मामले में अंतिम निर्णय आने तक फिल्म के निर्माण, प्रचार-प्रसार और रिलीज से जुड़ी सभी गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगाई जाए।

