CG : इस दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदली  इस त्यौहार की छुट्टी की तारीख

Public Holiday: छत्तीसगढ़ में बकरीद अवकाश को लेकर नया आदेश जारी, 28 मई को मिलेगी सार्वजनिक छुट्टी

 

रायपुर | CG :  छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले राज्य में 27 मई 2026, बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए छुट्टी 28 मई 2026, गुरुवार को कर दी है।

 

सरकार के इस फैसले के बाद 28 मई को राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, सरकारी उपक्रम और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बकरीद की वास्तविक तारीख और चांद दिखने की संभावना को देखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि लोगों को त्योहार मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने नागरिकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से नई तारीख को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम और यात्रा की योजना बनाने की अपील भी की है। बकरीद इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है और इसकी तारीख हर साल चांद के हिसाब से तय होती है, इसलिए कई बार अवकाश की तारीख में बदलाव करना पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *