Raipur Murder: रायपुर खरोरा में युवक की लाश की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी साथ मिलकर रची मौत की साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास मिली युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में मृतक की पत्नी ही मर्डर का मास्टरमाइंड निकली। मृतक किशोर सारथी की पत्नी रोशनी को समेत कुल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (रायपुर खरोरा में पत्नी ने पति की हत्या)

बता दें, रोशनी का खरोरा निवासी लीलेश उर्फ भूरू के साथ अवैध संबंध था। जब मृतक किशोर को इसकी भनक लगी और उसने रोशनी से मारपीट की, तो पत्नी (Kharora Tildadih Wife Murder Husband) ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। रोशनी ने अपने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी लीलेश को पैसे दिए, जिससे उसने एक थार गाड़ी किराए पर ली। इसके बाद लीलेश ने धरसींवा के दो साथियों के साथ मिलकर किशोर की बाइक को टक्कर मारी और उसे तीन से चार बार थार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। (खरोरा तिल्दाडीह युवक की लाश)

खरोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी रोशनी, प्रेमी लीलेश और उसके दो सहयोगियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Raipur Murder: रायपुर में युवक की अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *