Agniveer Recruitment 2027: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। (Agniveer Bharti last date)
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में प्रस्तावित भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा।

भर्ती कार्यालय के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित अग्निवीर पदों की संख्या पंजीयन की संख्या के अनुपात में निर्धारित होती है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में 14,153 पंजीयन पर 895 पद आवंटित हुए, वर्ष 2024-25 में 19,355 पंजीयन पर 731 पद मिले, जबकि वर्ष 2025-26 में 28,547 युवाओं ने पंजीयन किया है। वर्तमान रुझान के आधार पर वर्ष 2027 के लिए छत्तीसगढ़ को अनुमानित 1100 से 1300 पद मिलने की संभावना जताई जा रही है। (ndian Army recruitment 2027)
