CG Teachers Leave Ban: छत्तीसगढ़ में ESMA लागू, शिक्षक-कर्मचारी ढाई महीने तक नहीं ले सकेंगे छुट्टी

CG Teachers Leave Ba

CG Teachers Leave Ban: छत्तीसगढ़ में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने सख्त फैसला लिया है। शासन ने शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों पर एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस एक्ट (ESMA) लागू कर दिया है। इसके तहत 15 फरवरी से 30 अप्रैल तक किसी भी प्रकार की छुट्टी, हड़ताल, आंदोलन या सामूहिक अवकाश की अनुमति नहीं होगी। (छत्तीसगढ़ ESMA लागू)

छत्तीसगढ़ ESMA लागू

माध्यमिक शिक्षा मंडल, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो रही हैं, जबकि 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित होंगी। लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी इन परीक्षाओं में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए शासन ने यह निर्णय लिया है। (शिक्षक छुट्टी पर रोक)

जारी आदेश के अनुसार ESMA परीक्षा आयोजन से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम जारी होने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शिक्षक और परीक्षा से जुड़े कर्मचारी किसी भी प्रकार की छुट्टी (ESMA imposed on teachers) नहीं ले सकेंगे। साथ ही परीक्षा ड्यूटी से इनकार करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

ESMA imposed on teachers

 

सरकारी आदेश में कहा गया है कि लोकहित में यह आवश्यक है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं से जुड़ी अत्यावश्यक सेवाओं में किसी तरह का व्यवधान न हो। इसलिए छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 के तहत यह आदेश जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh ESMA) का मानना है कि बोर्ड परीक्षाएं राज्य की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल हैं और किसी भी तरह की लापरवाही से छात्रों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। इसी कारण परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और परिणाम से जुड़े सभी कार्यों को अत्यावश्यक सेवा की श्रेणी में रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *