Bhilai Gas Balloon Blast: भिलाई में गैस से भरा बैलून फटा, 2 बच्चे और मां झुलसी

Bhilai Gas Balloon Blast

Bhilai Gas Balloon Blast: दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंती स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां सजावट के लिए रखा गया गैस से भरा एक बड़ा बैलून अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चे और उनकी मां गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। (भिलाई में गैस से भरा बैलून फटा; 2 बच्चे और मां झुलसी)

पुलिस के अनुसार, जयंती स्टेडियम के पास स्थित एक बार में सजावट के लिए गैस से भरा बड़ा बैलून (Gas balloon Blast Bhilai) रखा गया था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग भी चपेट में आ गए। हादसे में इशांत वर्मा (14), पूर्वी वर्मा (10) और उनकी मां लेखिन बाई (36) झुलस गईं। (भिलाई गैस बैलून फटा)

सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

15 से 35 प्रतिशत तक झुलसे

डॉक्टरों के मुताबिक, लेखिन बाई 15 से 20 प्रतिशत तक झुलसी हैं, जबकि इशांत वर्मा करीब 35 प्रतिशत तक झुलसा है। पूर्वी वर्मा भी 15 से 20 प्रतिशत तक झुलसी है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि इशांत की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि बार में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और गैस से भरे बैलून का उपयोग किस उद्देश्य से किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *