CG : खुशखबरी ! अब वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, पढ़े पूरी खबर

CG : खुशखबरी ! वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। CG :  वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जितने भी यात्री इस ट्रेन में सफ़र करेंगे उनको उनके पसंद का खाना अब आसानी से मिल पायेगा क्योकि  भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्देश दिए हैं कि देशभर में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में अब स्थानीय व्यंजन परोसे जाएं, ताकि यात्री सफर के साथ-साथ क्षेत्रीय स्वाद और संस्कृति का भी अनुभव कर सकें। इस पहल के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में चलने वाली बिलासपुर-नागपुर और दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन में जल्द ही चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, चौसेला जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन यात्रियों को परोसे जाएंगे।

रेलवे जोन अब इन व्यंजनों के लिए विशेष मेन्यू तैयार किया जाएगा, जिसमें स्थानीय पसंद और परंपरा को प्राथमिकता दी जाएगी। इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों को सफर के दौरान स्वाद का नया अनुभव मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के समृद्ध खानपान को भी देशभर में नई पहचान मिलेगी। रेल मंत्री ने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को शामिल करने से यात्रियों की संतुष्टि बढ़ेगी और रेल यात्रा केवल सफर ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव बनेगी। अलग-अलग राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनों में वहां के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।

दो राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का ले सकेंगे आनंद
भारतीय रेलवे की पहल से वंदे भारत में सफर करने बर वाले यात्री राज्य के पारंपरिक व्यंजनों का आंनद ले सकेंगे। ट्रेन जिस राज्य से गुजरेगी, वहां का लोकल फूड उन्हें आसानी से मिल सकेगा। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र के व्यंजन मिलेंगे तो वहीं दुर्ग से विशाखापट्टनम वंदे भारत में भी दोनों राज्यों के व्यंजन मिल सकेंगे।

महंगे रेस्टोरेंट से भी मिलेगा खाना
रेलवे में यात्रियों के सुविधा के लिए कई बदलाव किए गए हैं। वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में अब हल्दीराम, फ्लाइट कैटरर्स और अच्छे, नामी रेस्टोरेंट से यात्रियों के लिए खाना मंगाकर परोसा जाएगा। इस सुविधा को लागू करने के लिए वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के नाम से मील ट्रायल शुरू किए गए हैं। इसमें खाना बनाने और परोसने की जिम्मेदारी को अलग-अलग किया जा रहा है। खाना बनाने की जिम्मेवारी ब्रांडेड इंडस्ट्रयल किचन, रेस्टोरेंट चेन्स और फ्लाइट कैटरर्स की होगी। साथ ही खाना परोसने की किसी और की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *