Valentine Day Raipur: वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर में बजरंग दल ने प्रेमी जोड़ों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। संगठन ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में वैलेंटाइन डे का कोई स्थान नहीं है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की जगह मातृ-पितृ दिवस मनाया जाना चाहिए। (वैलेंटाइन डे चेतावनी)

मंगलवार को तेलीबांधा स्थित बजरंगबली मंदिर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और शस्त्र पूजन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगलों को चेतावनी (Valentine Day Warning) देते हुए कहा कि यदि कोई युवा भारतीय संस्कृति के खिलाफ जाकर अश्लीलता फैलाता है, तो बजरंग दल उसका कड़ा विरोध करेगा।

बजरंग दल के (Bajrang Dal Valentine Day) कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रेम सार्वजनिक प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। पार्कों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रेम के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संगठन हस्तक्षेप कर युवाओं को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से परिचित कराएगा।

बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है, लेकिन भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने युवाओं से अपील की है कि वे वैलेंटाइन डे (Valentine Day Lovers Warning) की बजाय अपने माता-पिता का सम्मान करते हुए 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाएं।
