CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, शीतलहर का अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। गुरुवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। वहीं राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है।

CG Weather Update

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को भी तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों का तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, माना में 27.2, बिलासपुर में 26, पेंड्रारोड में 23.2, अम्बिकापुर में 22.1, जगदलपुर में 29.2, दुर्ग में 30 और राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान रायपुर और माना में 13.9 डिग्री, बिलासपुर में 13.8, पेंड्रारोड में 10, अम्बिकापुर में 4.4, जगदलपुर में 12.6 और दुर्ग में 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज भी इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *