Raipur News: रायपुर में हो रही पानी चोरी, निगम पर उठे सवाल !

Raipur News

Raipur News: रायपुर शहर में पानी सप्लाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में रोजाना 75 टैंकरों से पानी सप्लाई किए जाने के बावजूद कई इलाकों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, टैंकरों से पानी चोरी और उसके दुरुपयोग के आरोप भी सामने आए हैं। (रायपुर पानी चोरी)

tcw

GPS सिस्टम लागू

पानी चोरी रोकने के लिए निगम आयुक्त विश्वदीप ने निजी टैंकरों में जीपीएस लगाने और कमांड सेंटर के माध्यम से उनकी निगरानी के निर्देश दिए थे। हालांकि आदेश जारी होने के एक सप्ताह बाद भी 51 में से केवल 30 टैंकरों में ही जीपीएस लगाया जा सका है, जिससे मॉनिटरिंग व्यवस्था अधूरी बनी हुई है।

टंकी से पानी चोरी कर बेचने का आरोप (Raipur Water Theft)

महात्मा गांधी वार्ड के रहवासियों ने आरोप लगाया है कि निगम की टंकियों से अवैध रूप से पानी निकालकर बेचा जा रहा है। शिकायतकर्ता छत्रपाल धीवर के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने निगम आयुक्त और जोन कमिश्नर राकेश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया। (Raipur Water Theft)

सड्डू टंकी में समय से पहले पानी निकासी

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक सड्डू स्थित पानी टंकी से सुबह 4 बजे से ही पानी निकासी शुरू हो जाती है, जो रात 10 बजे तक जारी रहती है। इसके चलते नल कनेक्शन वाले लोगों को तय 1 घंटे की बजाय केवल 15 से 20 मिनट ही पानी मिल पा रहा है।

टैंकर संचालकों पर कार्रवाई की मांग

नागरिकों ने निगम प्रशासन से टैंकरों के लिए समय निर्धारण, पानी उठाव की सख्त निगरानी, नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस निरस्त करने और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित समय पर पानी सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

कम ट्रिप से बढ़ी समस्या

जानकारी के अनुसार, जोन-9 में पानी सप्लाई के लिए 17 किराये के और 2 विभागीय टैंकर संचालित हैं। एक टैंकर को प्रतिदिन 10 ट्रिप करने का प्रावधान है, लेकिन कई टैंकर केवल 6-7 ट्रिप ही कर रहे हैं। आरोप है कि बचा हुआ पानी निजी कॉलोनियों में बेचा जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *