CG Accident: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 8 घायल

CG Accident

CG Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूसपाल गांव के पहाड़ी क्षेत्र में बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।tcw

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप

जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी पिकअप वाहन शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान पूसपाल गांव के पहाड़ी रास्ते पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना तेज था कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल

इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *