CG News: नदी में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत, एक युवक गंभीर

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर के मेंड्राकला स्थित खर्रा नदी में नहाने गए तीन युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से चाचा-भतीजा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।tcw

मृतकों की पहचान अमन कुमार (19) पिता अमला कुमार और उज्जवल दीप भराती (17) पिता कृष्णा प्रसाद भराती के रूप में हुई है। दोनों मायापुर स्थित चांदनी चौक के निवासी थे। वहीं जरहागढ़ निवासी समर्थ सोनी (17) पिता विनय सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

CG News:

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे तीनों युवक खर्रा नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक अमन और उज्जवल की मौत हो चुकी थी। समर्थ को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के भीतर खर्रा नदी में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले भी इसी स्थान पर मामा-भांजी की डूबने से मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *