CG Police Transfer: बलौदाबाजार जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर कुल 76 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।
जारी आदेश के मुताबिक तबादले की सूची
- 4 उप निरीक्षक (SI)
- 8 सहायक उप निरीक्षक (ASI)
- 45 प्रधान आरक्षक
- 19 आरक्षक


इन सभी पुलिसकर्मियों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, चौकियों, यातायात शाखा, पुलिस सहायता केंद्रों और रिजर्व केंद्रों में नई पदस्थापना दी गई है।
गौरतलब है कि यह हाल के दिनों में जिले में किया गया दूसरा बड़ा पुलिस प्रशासनिक बदलाव है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी थाना प्रभारियों के स्तर पर तबादला आदेश जारी किया गया था।
