Kanker Big Breaking: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भानुप्रतापपुर नगर के सुभाष पारा इलाके में देर रात एक आवारा कुत्ता अपने जबड़ों में मृत नवजात शिशु का शव दबाए घूमता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय युवकों में से एक ने इस घटना की फोटों खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नवजात शिशु की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने जन्म के तुरंत बाद नवजात को फेंक दिया होगा, जिसे आवारा कुत्ते खींचकर ले गए।
