NCRB Report 2023: ऑनलाइन सट्टेबाजी में छत्तीसगढ़ नंबर-1, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

NCRB Report 2023

NCRB Report 2023: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट-2023 में बड़ा खुलासा हुआ है। देशभर में ऑनलाइन जुआ-सट्टेबाजी के मामलों में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। राज्य में वर्ष 2023 में 52 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश (11) दूसरे और महाराष्ट्र (10) तीसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए हैं।

भूपेश सरकार में जमी सट्टेबाजी की जड़ें : भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के समय ऑनलाइन जुआ और सट्टा एप की जड़ें मजबूत हुईं। हालांकि भाजपा सरकार बनने के बाद इन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुप्ता ने दावा किया कि आने वाले समय में यह ग्राफ तेजी से नीचे जाएगा।

केंद्र सरकार इसे बंद करे : कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि ऑनलाइन सट्टा एप केंद्र सरकार के अधीन है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ सरकार ने भूपेश बघेल के कार्यकाल में 6 से 7 सौ लोगों पर कार्रवाई की थी और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी, तब केंद्र सरकार ने इसे बंद क्यों नहीं किया। तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत इस कारोबार को खत्म करना चाहिए, न कि इससे कमाई करनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *