CG Snake Bite: गरियाबंद जिले के कसनेरा गांव में रात के अंधेरे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीले करैत सांप ने 12 साल के मासूम को सोते वक्त डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामला छुरा थाना क्षेत्र के कनेसर गांव का है। जानकारी के अनुसार, मासूम लियांस ध्रुव अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। घर पर उस समय बिजली नहीं थी। इसी दौरान करैत सांप बिस्तर पर चढ़ गया और बच्चे को डस लिया।

बच्चे के तड़पने पर परिजन जागे और जब उन्होंने बिस्तर पर करैत सांप देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन मासूम को छुरा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
