CG Kanker news: बाउंड्रीवाल फांदते हुए कॉलोनी में घुसा तेंदुआ; बछड़े को बनाया शिकार, देखिए वीडियो –

Kanker Leopard Attack Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में मंगलवार रात एक खौफनाक घटना सामने आई है। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इमलीपारा में रात करीब 9 बजे एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुआ कॉलोनी की बाउंड्रीवाल फांदते हुए सीधे अंदर पहुंचा और वहां मौजूद गाय के बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। यह पूरा मंजर स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेंदुए के हमले से कॉलोनी में हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही लोगों ने तेंदुए को बाउंड्रीवाल पर चढ़ते देखा, उन्होंने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही क्षणों में तेंदुआ दीवार से छलांग लगाकर कॉलोनी की ओर भागा और वहीं मौजूद बछड़े पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।

वन विभाग पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *