CG Theft Video: फार्म हाउस से देसी मुर्गियां चोरी, कैमरा भी ले गए चोर; देखें खतरनाक वीडियो-

CG Theft Video: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने एक देसी फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए बड़ी संख्या में मुर्गियां चोरी कर लीं। चोरों ने फार्म हाउस का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार नवागढ़ के कृष्णाबंद तालाब के पास इलियास खान का देसी फार्म हाउस स्थित है। बीती रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर फार्म हाउस पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद वहां रखी देसी मुर्गियों को चोरी कर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरा भी ले गए चोर

चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फार्म हाउस में लगा सीसीटीवी कैमरा भी निकाल लिया और अपने साथ ले गए। घटना के बाद फार्म हाउस संचालक इलियास खान ने इसकी सूचना नवागढ़ थाने में दी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *