Balod News: तेज रफ्तार वाहनों ने गौवंशों को रौंदा, दो अलग-अलग हादसों में 9 गायों की मौत, एक चालक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Balod News

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। नेशनल हाईवे-930 (Cow Death NH930 Balod) और बालोद-झलमला मार्ग पर हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर सड़कों पर पशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देर रात हाईवा ने रौंदे 5 गौवंश (Cattle Death Balod)

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क पर बैठे मवेशियों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में 5 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Cow Death NH930 Balod

 

सुबह अज्ञात वाहन ने 4 गौवंशों को कुचला

इसी दिन सुबह बालोद-झलमला (9 cow death Balod-Jhalmala) मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे 4 गौवंशों को कुचल दिया। इस हादसे में भी सभी की मौके पर मौत हो गई। चालक घटना के बाद फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *