Raipur Rape: रायपुर में चिप्स का लालच देकर बच्ची से रेप, पिता के दोस्त ने घर में घुसकर किया ये गंदा काम

Rape

Raipur Rape: रायपुर के संतोषी नगर इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के पिता के परिचित युवक ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। आरोपी ने पहले बच्ची को चिप्स देने का लालच दिया और इसके बाद उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची ने विरोध करते हुए खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और वहां से भाग निकली।

घटना के बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bilaspur Rape Case

चिप्स देने के बाद किया ये गंदा काम

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी बच्ची के घर पहुंचा था। आरोप है कि उसने पहले बच्ची को चिप्स दिया और फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया और किसी तरह आरोपी से बचकर वहां से निकल गई।

आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत के बाद टिकरापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *