महासमुंद। CG BREAKING : कहते हैं इश्क में धोखा और जुनून अक्सर खतरनाक मोड़ ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सामने आया, जहाँ एक लड़की और उसके दो आशिकों की कहानी खून-खराबे में बदल गई। प्रेमिका के पहले आशिक ने जुनून में आकर प्रेमिका के परिजनों के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी और फिर लाश को तालाब में फेंक दिया। करीब एक साल तक इस रहस्य पर पर्दा पड़ा रहा, लेकिन अब पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की प्रेमिका का पहले से ही अभिनव नामक युवक के साथ रिश्ता था दोनों लम्बे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे । इसी बीच एक एक्सीडेंट हुआ जिसमें अभिनव घायल हो गया था. इस दरमियान अभिनव का परिचित आकाश अक्सर उससे हालचाल पूछने घर आता-जाता था. यही कारण है की उसकी मुलाकात अभिनव की पत्नी लवली से हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच नज़दीकिया बढ़ने लगी. और अभिनव की प्रेमिका अपने पहले आशिक़ को छोड़ कर आकाश के साथ भाग गई. लेकिन जब युवती के जीवन में आये इस नए मोड़ को पुराने आशिक ने देखा तो उसे बर्दाश नहीं हुआ। और लवली के परिजनों की मदद से खौफनाक प्लान रचा। पुलिस की गहन पड़ताल और पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम का राज़ खुला और एक साल पुरानी गुत्थी सुलझ गई।
रायपुर में हत्या, शव को महासमुंद में फेंका
प्लानिंग के तहत ही 25 सितंबर 2024 को अभिनव सिंह ने लवली के पिता को फोन कर आकाश को बुलाने को कहा। आकाश को अभिनव के रायपुर स्थित घर में बुलाया गया था। आकाश जब वहां पहुंचा तो अभिनव, उसके पिता अभिलाख सिंह, भाई गौरव व लवली के पिता ने विवाद करते हुये मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने आकाश को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को गाड़ी में डालकर आरोपियों ने महासमुंद के घोड़ारी तालाब में फेंक दिया और फिर अपने अपने घर चले गये थे। घटना के एक साल बाद मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल महासमुंद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
