RAIPUR BREAKING:रायपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, लोगों ने जताया विरोध 

राजधानी में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं. 2 जून की बीती रात बूढापारा के हनुमान मंदिर इलाके में एक युवक सूजान सरकार की आरोपी दीपक लोहार ने बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक मूलतः पश्चिम बंगाल के हावड़ा का निवासी था जो रायपुर में सोने के आभूषण बनाने का काम करता था. इस घटना से स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित थे. बंगाली समाज के लोगों ने इस घटना को लेकर विरोध जताया और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

लोगों ने बताया कि आये दिन बूढापारा इलाके में लूटपाट की घटनाये होती रहती हैं. जिससे वहां के कारीगर और स्थानीय लोग सुरक्षित नहीं हैं. नशे के आदी गुंडे बदमाश लोगों का इलाके में जमावड़ा रहता हैं जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं. जिसे लेकर लोगों ने विरोध जताया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए वहां मौजूद लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *