छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 19 मई से संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत करने जा रही है.जांजगीर से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक गठित की गई.कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विजय जांगिड़ और दीपक बैज ने बिलासपुर, सक्ति, कोरबा और सारंगढ़ के जिलाध्यक्षों और विधायकों से बातचीत की.यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है.
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत की जिसमे तंज कसते हुए कहा कि ये युद्ध आतंकवादी के खिलाफ था या व्यापार के लिए, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर युद्ध विराम क्यों हुआ इसका जवाब देश की जानता मोदी जी से जानना चाहती है.उन्होंने कहा कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प विश्व गुरु हो गए है, पहले तो मोदी जी भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करते थे अब वही तय करें कि विश्व गुरु कौन है और युद्ध विराम क्यों किया गया.
