Raigarh Accident: 2 ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर, रूह कंपा देने वाली VIDEO

Raigarh Accident: 2 ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर, रूह कंपा देने वाली VIDEO

Raigarh Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम दो कोयला लदे ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहनों को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है।tcw

जानकारी के अनुसार हादसा तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम झिंकाबहाल के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलरों में तुरंत आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और एक चालक वाहन के भीतर ही फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। तमनार थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक एक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था।

Raigarh Accident: 2 ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर, रूह कंपा देने वाली VIDEO

दोनों ट्रेलरों में लदा था कोयला

पुलिस के मुताबिक एक कोयला लदा ट्रेलर गारे 4/6 माइंस से डोंगामौआ की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर ओडिशा की ओर से किसी पावर प्लांट की तरफ जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग भड़क गई।

Raigarh Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम दो कोयला लदे ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहनों को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है।

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक घटना के बाद मौके से चला गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक चालक की पहचान करने के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *