Raipur News: सेवा संकल्प यात्रा.. समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की यात्रा का प्रतीक – CM साय

Raipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Raipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद एवं भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, मंत्री केदार कश्यप सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रधानमंत्री की जन्मभूमि वडनगर से शुरू होकर कर्मभूमि वाराणसी तक जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा केवल बाइक रैली नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के अपने कार्यकाल में सेवा को शासन और संगठन का मूल मंत्र बनाया है।

उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस यात्रा के माध्यम से इन उपलब्धियों को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचा रहे हैं।

सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है यात्रा

सांसद एवं भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वी.डी. शर्मा ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक आयोजित सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाया है।

 

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, रक्तदान, वृक्षारोपण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रधानमंत्री के सेवा संदेश को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ से पांच मार्गों से गुजरेगी यात्रा

वी.डी. शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में पांच अलग-अलग मार्गों से प्रवेश करेगी। प्रदेश के कई जिलों से गुजरने के बाद यह यात्रा उत्तर प्रदेश और झारखंड की ओर आगे बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जगह-जगह यात्रा का स्वागत करेंगे और सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के रूप में आगे बढ़ाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *