KORBA NEWS: कोरबा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं. जिले के नगोईभांठा गांव में एक बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली. घटना पाली थाना क्षेत्र से सामने आई हैं. बुजुर्ग की धारदार हथियार से किसी से हत्या कर दी हैं. मृतक की पहचान परदेशी राम मरकाम (62) के रूप में हुई है. मृतक की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई मिली.
पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल पहुंचकर जाँच शुरू कर दी हैं. घटना रविवार 1 जून की बताई जा रही हैं.घर में बुजुर्ग दंपती ही रहते थे. मृतक की पत्नी सजन बाई घटना वाले दिन किसी काम से बहार गई हुई थी. रविवार की शाम को जब वह लौटी तोह देखा कि परदेशी राम खून से लतपथ हालत में बेसुध पड़ा हुआ हैं. मृतक के सर पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं.जांच में सामने आया कि मृतक के घर काम करने वाला त्रिभुवन सिंह घटना के बाद से फरार है.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस के अनुसार त्रिभुवन को आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था. वह शराब के नशे में था. उसके गायब होने के कारण पुलिस को उस पर शक है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है.
