RAIPUR BREAKING:इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन, NSUI  निकाली ”भ्रष्टाचार की बारात”

CG NEWS: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में NSUI ने आज विरोध प्रदर्शन किया, रायपुर में बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर के निर्माण में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का एनएसयूआई ने पर्दाफाश किया हैं. इस प्रदर्शन में NSUI ने “भ्रष्टाचार की बारात” निकाल कर अलग अंदाज में प्रदर्शन किया.बारात में कुलपति का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति को घोड़े पर बैठाया गया, दूल्हे की तरह सजाया गया, और नकली नोटों से भरा सूटकेस “दहेज” में दिया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नाचते हुए आधे किलोमीटर लंबी सांकेतिक बारात निकाली.

NSUI ने आरोप लगाये हैं कि बिना लोक निर्माण विभाग (PWD) की निगरानी के निर्माण कराया गया. और नॉन-एसओआर दरों पर मनमाने तरीके से भुगतान किया गया. उनका कहना हैं की निर्माण कार्य अब भी अधूरा हैं, फिर भी करोड़ों रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि और विश्वविद्यालय की खरीदी में 30–40% तक कमीशन लिया गया हैं.

एनएसयूआई की मुख्य मांगें:

एनएसयूआई की मांगे हैं कि कुलपति को तत्काल बर्खास्त कर पूरी परियोजना की निष्पक्ष जाँच हो और दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी राज्य शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *