जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत 

रायगढ़ जिले के जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में जोरदार धमाका हो गया.ब्लास्ट में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई.और २ मजदूर घायल हो गये. दरअसल जिंदल पॉवर लिमिटेड की कोल माइंस में ब्लास्टिंग का काम चल रहा था.इस दौरान कुछ मजदूर ब्लास्टिंग वैन के अंदर बैठे थे, तभी एक बड़ा सा पत्थर टूटकर वैन के भीतर घुसा.इस दौरान वैन पर पत्थर पड़ने से वैन के पीछे का दरवाजा टूट गया और अन्दर बैठे एक मजदूर को सीधे जाकर लगा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.मृतक का नाम आयुष बिश्नोई (24) है. जो ओडिशा से काम करने के लिए रायगढ़ आया था.वहीं ब्लास्ट में घायल मजदूरों में चंद्रपाल राठिया (38) निवासी ग्राम कोसमपाली और अरुण लाल (43) निवासी ग्राम झरना शामिल है. दोनों की हालत गंभीर है.तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. घायलों के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं. हादसा कैसे और किसकी गलती से हुआ है, हमारी टीम पता लगा रही है. वहीं हादसे पर प्रबंधन की अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *