BALOD CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 3 दोस्तों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया.जानकारी के मुताबिक मृतक यशवंत और उसके तीन दोस्त मनीष, साहिल और ईमन सिकोसा भट्ठी से शराब लाकर खेरुद नदी पर पार्टी करने लगे. इस दौरान यशवंत और तीनों के बीट किसी चीज पर विवाद हो गया, बात गाली गलौज तक जा पहुंची. इसके बाद तीनों ने मिलकर यसवंत की हत्या कर दी. आरोपियों ने उस रात शव को नदी किनारे रेत में दफन कर दिया.
यशवंत के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदी का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को निशानदेही पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस, राजस्व और फोरेंसिक की टीम आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. जहां शव को नदी से खोदकर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
