BILASPUR CRIME NEWS: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश , पैसे का दिया लालच 

 BILASPUR CRIME NEWS: बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को घरवालों ने पकड़कर सबसे पहले उसकी जमकर पिटाई और फिर इसके उसे पुलिस के हवाले कर दिया.घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहां परमेश्वर पटेल नामक युवक ने 500 रुपए का लालच देकर 9 साल की मासूम के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. लेकिन बच्ची ने डरने की बजाय होशियारी दिखाई और दौड़कर सीधे अपने चाचा को पूरी बात बता दी. बच्ची की तत्परता ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया.

परिजनों ने आरोपी को धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी.और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के मुताबिक आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायायिक रिमांड में उसे जेल भेज दिया है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *