CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम ,अगले 5 दिनों रायपुर दुर्ग समेत 12 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट 

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया है.मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. वहीं आज 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में बूंदाबांदी हो सकती है. गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में बारिश के साथ ओले गिरे.शुक्रवार देर रात कई इलाकों में अंधड़ चलने के साथ बूंदा बंदी हुई.वहीँ आज सुबह से धूप-छांव वाला मौसम है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है.रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था. वहीं रात का पारा 22.3 डिग्री रहा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *