CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड की मार, अगले 4 दिनों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर और तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में ठंड और कोहरे का असर बढ़ेगा। गुरुवार सुबह राजधानी रायपुर समेत रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश में दिन का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसमी प्रणाली नहीं है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजधानी रायपुर का मौसम

रायपुर में आज सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

CG Weather Update:

शीतलहर को देखते हुए रायपुर नगर निगम अलर्ट मोड पर है। मेयर मीनल चौबे और नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को रात के समय फील्ड में रहकर अलाव व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। नगर निगम द्वारा शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिससे बेघर लोगों, राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *