Raipur Murder: रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला थाना के पास बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।![]()
मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

